महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी: विष्णु सरकार ने 70 लाख महिलाओं के कहते में ट्रांसफर किए पैसे, खाते में पैसे आया या नहीं इस लिंक से पता करें

रायपुर। महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त आज जारी कर दी गयी है। विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जिसके तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है। आपके खाते में पैसा आया या नहीं इसकी जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status इस लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

सीतापुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।

Exit mobile version