गरियाबंद। जिले के माडागांव में एक युवक मनीष को गलती से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर अलॉट हो गया। यह घटना 28 जून 2025 को हुई थी, जब मनीष ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम लिया था। इस सिम के साथ उन्हें नंबर 81032776** अलॉट किया गया, जो पहले रजत पाटीदार का नंबर था।
मनीष को इस नंबर पर विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े क्रिकेटरों के कॉल आने लगे। मनीष और उसके दोस्त खेमराज ने शुरू में इसे मजाक समझा, लेकिन जल्द ही मामला गंभीर हो गया।

- पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और सिम को वापस क्रिकेटर के पते पर भेज दिया। रजत पाटीदार ने खुद मनीष को फोन कर सिम वापस देने की बात कही। पुलिस ने बताया कि रजत पाटीदार का नंबर 90 दिनों तक बंद रहने के बाद नए ग्राहक को अलॉट कर दिया गया था। मनीष और उसके भाई खेमराज इस घटना को अपनी जिंदगी का यादगार पल मानते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि कभी रजत पाटीदार उनसे मिलने जरूर आएंगे।