भिलाई टाउनशिप में सेक्टर-9 के इस तालाब का होगा सौंदर्यीकरण… लगेगा ऐसा सिस्टम की तालाब का पानी गंदा ही नहीं होगा; MLA देेवेंद्र यादव की पहल से 84 लाख की लागत से होगा कार्य

  • निरीक्षण के बाद डेवलमेंट का फैसला
  • हाईटेक तकनीक से होगी सफाई
  • 84 लाख की लागत से होगा तालाब सौंदर्यीकरण

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र स्थित सेक्टर 9 स्थित मानव परिसर स्थित तालाब का करीब 84 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। विधायक की पहल के तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर के विकास को लेकर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर में कही किसी वार्ड में कोई विकास कार्य छूट गया हो। तो इसी लिए विधायक यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं।

निरीक्षण के बाद डेवलमेंट का फैसला
भेंट मुलाकात करके लोगों से मिलकर उनका हालाचाल जान रहे हैं। साथ ही शहर के विकास को लेकर भी लोगों से चर्चा कर रहे है। लोगों से फिडबैक ले रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पहले जब विधायक यादव सेक्टर 9 गए थे। तब उन्होंने सेक्टर 9 स्थिति मानव परिसर तालाब का निरीक्षण किए थे। निरीक्षण के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण कर इस तालाब को डेवलमेंट करने का फैसला लिया। क्योंकि यह तालाब वर्षों से उपेक्षित है। इसलिए विधायक श्री यादव ने निगम के अधिकारियों को तालाब के सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिए हैं। इसके तहत तैयारी शुरू हो गई है। करीब 84 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

हाईटेक तकनीक से होगी सफाई
तालाब सौंदर्यीकरण करने के लिए निगम के इंजीनियरों ने पूरी तैयारी कर ली है। पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। सबसे पहले तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले तालाब के पानी की सफाई की जाएगी। इसके लिए हाईटेक तकनीक अपनाई जाएगी। साथ ही ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे तालाब का पानी गंदा ना होगा।

84 लाख की लागत से होगा तालाब सौंदर्यीकरण
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए करीब 84 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य किया जाएगा। तालाब के जीर्णोंद्धार के साथ सौंदर्यीकरण, रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...