CG में फ्लाइट को उड़ाने की मिली धमकी: कोलकाता जा रही फ्लाइट में मिली बम होने की सूचना, मौके पर पहुंचे कलेक्टर-SP और बम स्क्वार्ड

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में बिलासपुर-कोलकाता की फ़्लाइट में बम होने सूचना मिली। जिसके बाद एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। तत्काल कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व बम स्क्वार्ड और तकनीकी जानकारों की टीम मौके पर पहुंची और पूरी फ्लाइट को सर्च किया गया। जब बम नहीं मिला तो फ्लाइट को रवाना किया गया, इस दौरान यात्री काफी दहशत में थे।

गुरुवार को एक बार फिर देश भर में 85 फ्लाइट्स को धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें एअर इंडिया की 20, इंडिगो की 20, विस्तारा की 20 और अकासा की 25 फ्लाइट्स शामिल हैं। बिलासा देवी केवटीन एयरपोर्ट के एक्स आईडी पर भी धमकी मिली। इस धमकी की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट के अफसरों ने तत्काल कोलकाता की फ्लाइट को रोक दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह सुरक्षा बलों को लेकर एयरपोर्ट पहुंच गए। बम स्क्वायड के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम को भी एयरपोर्ट बुला लिया गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट की जांच के बाद उसे रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा टीम ने जांच करने के लिए जब यात्रियों को नीचे उतरने के लिए बोला, तब यात्री दहशत में आ गए। एयरपोर्ट में यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, फ्लाइट की जांच के बाद ओके रिपोर्ट मिलने पर फ्लाइट को रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...