छत्तीसगढ़: महिला डॉक्टर की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी: MP के डॉक्टर ने कुरियर से भेजा लेटर… बोला-50 लाख रुपए दो नहीं तो अश्लील फोटो को सब जगह कर दूंगा वायरल… लेडी डाक्टर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। महिला डाक्टर को न्यूड फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला डाक्टर का फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले ने 50 लाख की डिमांड की है। इधर, इस मामले में शिकायत के बाद धमकी देने वाले डॉक्टर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डाक्टर मध्यप्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला है। हैरानी वाली बात ये है कि महिला डाक्टर के मायकेवालों से पैसों की डिमांड की जा रही है, जिसके लिए आरोपी डाक्टर ने कुरियर से लेटर भेजा है। इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर की पत्नी साल 2017 से 2020 तक मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट स्थित SNC कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उनका परिचय डॉ.अशोक दाते से हुआ। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और आपस में बातचीत भी करते थे। तब उनके बीच दोस्ती भी थी। बाद में पढ़ाई पूरी होने पर महिला डॉक्टर 2020 में वापस बिलासपुर आ गई। इसके बाद डॉ. अशोक दाते ने यह सब करना शुरू किया है। ऐसा आरोप महिला डॉक्टर ने लगाया है।

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी डॉक्टर पत्नी के नाम से उनके ससुर और सास के पास मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की चेतावनी दी गई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. अशोक दाते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुरियर से आया धमकी भरा लेटर
बताया गया है कि 21 मार्च को डिवाइन लीगल कुरियर कंपनी से कुरियर के माध्यम से उनके डॉक्टर ससुर की क्लिनिक में धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की एडिटेड न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। इसके बाद 30 मार्च को उनकी सास के मोबाइल में वॉट्सऐप मेसेज किया गया। जो डॉक्टर दाते का नाम सामने आया।


Exit mobile version