MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन महिलाओं की मौत, अयोध्या दर्शन कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के शहडोल जिले का है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

यह घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया।

मृतकों में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई शामिल है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। सभी अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

Exit mobile version