अविनाश CPL T-20 टूर्नामेंट में पहुंचे पूर्व मंत्री कुरैशी और MIC मेंबर सीजू…रोमांच से भरा फ्लड नाइट क्रिकेट में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह… सरगुजा ने नवा रायपुर को दी 3 रनों से शिकस्त

भिलाई। चौके-छक्के के बीच हिप-हिप हुर्रे की आवाजों के साथ रोमांचक नजारा आज खेले जा रहे अविनाश छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में देखने को मिला। यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आज यह टूर्नामेंट सरगुजा और नवा रायपुर के मध्य खेला गया।

खेल की शुरुआत दोनों टीम के कप्तानों, उप कप्तानों और खिलाड़ियों की उपस्थिति में टॉस कर की गई। इसमें हवा रायपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नवा रायपुर की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई चौके-छक्के की झड़ी लगाई और इसके बल्लेबाजों ने 5 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर खड़ा किया।

नवा रायपुर ने क्षेत्ररक्षण करते हुए 6 विकेट गिराए। वहीं इस टूर्नामेंट में सरगुजा की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 6 विकेट गंवाकर 177 रन बनाने में सफलता प्राप्त की। सरगुजा ने नव रायपुर को 4 विकेट से हराया। इस प्रकार सरगुजा ने नव रायपुर को कड़ी टक्कर देते हुए मात्र 3 रनों से परास्त किया। सरगुजा टीम के खिलाड़ी भाविक पांड्या को टूर्नामेंट का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा…हुए गदगद
जिला खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरेशी, एमआईसी मेंबर सीजू एन्थोनी, कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जावेद खान, जिला सचिव अरुण सिंह उपस्थित रहे। सभी का स्वगत प्रदेश महासचिव ख्वाजा अहमद, विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ भिलाई नगर राजेंन्द्र नाग, जिला महासचिव पी राजेश, विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली, जिला महासचिव महेश, जिला सचिव विवेक सिंह, सौरव पांडेय, विनय साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...