दुर्ग जिले में 20 थानों के TI बदले: दुर्गेश होंगे सुपेला TI…त्रिपाठी को खुर्सीपार तो राजेश साहू को भिलाईनगर का जिम्मा, देखिए सभी इंस्पेक्टरों की नई पोस्टिंग

भिलाई। दुर्ग जिले में थानेदारों को नई पोस्टिंग मिली है। नए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इंस्पेक्टरों के लिए पोस्टिंग आदेश जारी किया है। सूची के मुताबिक, दुर्गेश शर्मा को खुर्सीपार से सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है। त्रिनाथ त्रिपाठी को धमधा से खुर्सीपार भेजा गया है। शिवनारायण सिंह को नंदिनी से दुर्ग कोतवाली का जिम्मा दिया गया है। राजेश साहू को भिलाईनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार कृष्ण कुमार कुशवाहा को भट्‌ठी थाने का प्रभारी बनाया गया है। संतोष मिश्रा को बोरी से एससीयू का प्रभारी बनाया गया है। सी. तिर्की को महिला थाने से नेवई थाने का प्रभारी बनाया है।

मनीष शर्मा को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया है। याकूब मेनन को जामुल का टीआई बनाया है। कृष्णकांत बाजपेयी को मोहननगर का चार्ज दिया गया है। प्रदीप शोरी को पुलगांव थाने का प्रभारी बनाया गया है।

एंब्रोश कुजूर को बोरी, विपिन रंगारी को धमधा, अंबिका प्रसाद ध्रुवे को अंडा, राजेश मिश्रा को नंदिनी, श्रद्धा पाठक को आईयूसीएडब्ल्यू, ममता शर्मा को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। चंद्रकांत कोसरिया को ट्रैफिक, कुंजबिहारी नागे को ट्रैफिक और बोधी राम धिरही को ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...