हमर क्लिनिक परिसर में लगेगा टाइल्स, MLA गजेंद्र ने किया भूमिपूजन… कातुलबोर्ड की जनता ने विधायक से की मुलाकात… सुनाई अपनी समस्याएं

दुर्ग। कातुलबोर्ड स्थित हमर क्लिनिक में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए टाइल्स लगाया जायेगा जिसका आज विधायक गजेंद्र यादव ने स्थानीय रहवासियो के साथ भूमिपूजन किये। भूमिपूजन पश्चात उन्होंने अस्पताल का निरिक्षण कर दवाईयों की उपलब्धता व ईलाज हेतु संसाधन की जानकारी लिये। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने मुलभुत समस्याओं से अवगत कराये।

मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेंद्र यादव आज कातुलबोर्ड पहुँचे और हमर क्लिनिक परिसर में टाइल्स लगाने भूमिपूजन कर क्लिनिक में व्यवस्थाओ का जायजा लिए, उन्होंने स्वयं बीपी शुगर की जाँच भी कराये। इसी परिसर में संचालित आंगनबाड़ी में भवन के मरम्मत कराने मांग किये, जिसके विभागीय अधिकारी को मौका मुआयना करने कार्य करने निर्देश दिए।

कातुलबोर्ड की जनता से मिलने पहुंचे विधायक गजेंद्र यादव को वार्ड 60 के स्थानीय रहवासियो ने बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की मांग किये। इस दौरान पास में ही स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षिकांए भी उपस्थित थी जिन्होंने स्कूल का निरिक्षण कराकर छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग अलग वाशरूम की मांग किये। स्कूल में वाशरूम नहीं होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। स्कूल के कुछ कक्ष का संधारण कराने की मांग भी उन्होंने विधायक यादव से किये।
इस दौरान पार्षद जयश्री जोशी, कांशीराम कोसरे, अरुण सिंह, अल्का बाघमार, श्वेता ताम्रकार सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...