रायपुर में समय-सीमा की बैठक: राजीव युवा मितान क्लब की शेष राशि अविलंब ट्रेजरी में जमा करने के निर्देश… सड़कों पर रखी पुरानी गाड़ियों को हटाने की होगी कार्रवाई… और भी कई फैसले, पढ़िए

रायपुर। राजीव युवा मितान क्लब खातों में जमा राशि शासन के खजाने में उसको तत्काल शासन के खजाने में हस्तांतरित करवाया जाएं साथ ही पूर्व में उपयोग किए गए राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करवाएं। सभी एसडीएम इस विषय पर ठोस कदम उठाएं और प्रतिवेदन प्रदान करें। यह बातें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहीं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आगामी 5 जुलाई को जिले के प्रत्येक शासकीय परिसर, भवन, कार्यालयों में पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। अस्पताल, स्कूल परिसर में जहां पर जगह हो वहां पर बड़े पौधे रोपित किया जाए ताकि उनकी ग्रोथ जल्दी हो। कलेक्टर ने कहा कि 01 जुलाई से नई भारतीय न्याय संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में सभी अधिकारी-कर्मचारी नई संहिता के बारे में जानकारी हासिल करें और जागरूक करें।

डॉ. सिंह ने कहा कि सड़को पर ट्रांसफ़ॉर्मर या बिजली खम्बे में लगे पैनल बॉक्स के दरवाजे खुले हुए हैं उसको बंद करें और जिसके पैनल नहीं है उसके लिए चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायें। इससे आमजनों को नुकसान पहुंच सकता है। अतः प्राथमिकता से इस कामों को विद्युत विभाग पूर्ण करें। सड़कों के किनारे पुराने वाहन दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम को और ट्रैफिक पुलिस को दे।

कलेक्टर ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। लंबे समय से सड़कों पर रखी गाड़ियों को हटाने की कार्रवाई की जाए। इससे सड़कों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दुर्घटना की आशंका भी कम हो जाएगी। समस्त शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्यता सुनिश्चित करें। जहां पर कोई बोर अनुपयोगी हो, उस ओर छत में आने वाले और अन्य जगह एकत्र होने वाले बारिश के पानी तथा को भी सुरक्षित करते हुए डाईवर्ट करें। हॉस्पिटल, आंगनबाड़ी, स्कूल समेत अन्य शासकीय कार्यालयों में बारिश के पानी को सहेजने के लिए उपाय अपनायंे ताकि यह पानी व्यर्थ ना जाए और जल स्तर भी बने रहे। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...