छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: डिप्टी CM बोले – जनता ने अत्याचार… अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ दिया था प्रचंड जनादेश… डबल इंजन की सरकार में हो रहा दोगुना विकास,

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए आज 3 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। अत्याचार, अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया था। और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक वोटों और सीटों के साथ जीत दिलाई थी। इस विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था, चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो गारंटी दी थी, उसे साढ़े 11 महीने में पूरा किया है। किसानों, माता-बहनों और युवाओं के हित का काम हो, सारे काम विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, हमने का कहा था कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी तो छत्तीसगढ़ का दोगुना विकास होगा। अब केंद्र में पीएम मोदी की सरकार के सहयोग से राज्य की विष्णुदेव की सरकार तेजी से विकास कर रही है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गांवों और शहरों के विकास का काम पहले दिन से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है। मोदी की गारंटी पूरी हो रही है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा Evm पर सवाल उठाए जाने पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेसियों की बुद्धि पर तरस आता है, जब भी ये चुनाव हारते है तो evm और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इसी evm पर प्रसन्नता व्यक्त की थी। वहीं जब हरियाणा विधानसभा चुनाव हारे तब evm पर दोष लगाया, आज जब महाराष्ट्र में बुरी तरह हारे तब फिर वही राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके, क्यों जनता उन्हें नकार रही हैं। नीयत, नेतृत्व और काम पर विचार करे, आखिर जनता ने उन्हें हाशिए पर क्यों धकेला है।

नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, जनता के अधिकार को जिन्होंने छीना था, महापौर और अध्यक्ष चुनने का, वो हमने जनता को फिर से वापस किया है। उन्हें अधिकार दिया है कि वे अपना महापौर चुने। जनता के साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी ने किया है। मुझे उम्मीद है कि जनता इस अपमान का बदला जरूर लेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...