पूर्व गृह मंत्री साहू, महापौर कोसरे ने दुर्ग में धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण… बोले – ऑनलाइन टोकन सिस्टम होने के चलते छोटे किसानों को हो रही परेशानी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा ,महापौर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने धान खरीदी केंद्र कोलिहापुरी, सोमनी, भिलाई 3, जामगांव आर ,पाटन, कुम्हारी, अहिवारा, मुरमुंदा आदि धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत हुआ। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि किसानों से एक कट्टे में 40 किलोग्राम एवं बारदाना मिलाकर 650 ग्राम कुल 40 किलो 650 ग्राम खरीदी करना चाहिए जबकि कहीं-कहीं सोसाइटी में 41 किलोग्राम एवं 40 किलो 900 ग्राम की खरीदी की जा रही है।

समिति प्रबंधक को पूछने पर सुखद धान के नाम पर किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा हैं। जबकि सुखद धान की भरपाई कांग्रेस सरकार में राज्य शासन वहन करती थीं ,लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा सुखद धान की भरपाई आम किसानों से की जा रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम होने के चलते छोटे किसान धान बेचने से लगातार वंचित हो रहे हैं जिसके चलते कई दिनों तक अपना धान खलिहानों में ही रखने को मजबूर है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सोसाइटी में धान का उठाव नहीं होने के कारण बहुत सारे सोसाइटियों में धान रखने को लेकर परेशानी हो रहीं है।

बारदाना का वजन सरकार के द्वारा 650 ग्राम तय किया गया है जबकि वास्तविक स्तर पर बारदाने का वजन करने पर 540 ग्राम पाया गया। अधिकांश किसान धान कटाई के बाद धान बेचने के लिए अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई किसान तो सुबह से ही टोकन लेने के लिए सोसाइटियों के चक्कर काट कर खाली हाथ लौट रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के समय भाजपा सरकार ने ₹ 3100 नगद धान खरीदी का वादा किया था, लेकिन 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने के बावजूद आज दिनांक तक एक भी किसानों को ₹3100 क्विंटल के भाव से राशि प्राप्त नहीं हुआ है केवल समर्थन मूल्य ₹ 2300 के दर से ही किसानों को भुगतान हो पाया है।

राज्य शासन के द्वारा यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसानों के साथ जन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रम मंडल के उपाध्यक्ष बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, केश बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, रिवेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख, महेंद्र सिंन्हा, पप्पू चंद्राकर, नरेंद्र गुड्डू वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...