छत्तीसगढ़ की बेटी का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में, स्टार खिलाड़ियो के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेगी मम्तेश्वरी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की उदीयमान हॉकी खिलाडी कु.मम्तेश्वरी लहरे का चयन सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 05 से 20 दिसंबर 2024 तक साई सेन्टर बैंगलोर में आयोजित है। इस प्रशिक्षण शिविर में सीनियर महिला इंडिया टीम के सभी जाने माने खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमे लगभग 35 खिलाड़ियों का चयन उक्त प्रशिक्षण हेतु किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे का चयन उक्त प्रशिक्षण शिविर हेतु विगत दिनो आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप दिनांक 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2024 स्थान रॉची (झारखण्ड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे वर्तमान में स्पोटर्स अकादमी रायपुर में प्रशिक्षणरत है। इसके पूर्व लगभग 3 वर्ष तक स्टेट एक्सलेंसी बिलासपुर में प्रशिक्षणरत थी।

मम्तेश्वरी लहरे के इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव अभिषेक सिंह ,महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु पूर्व राजगामी अध्यक्ष रमेश पटेल छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतुबु़द्धीन सोलंकी नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर), भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, नीलम चंद जैन, अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव,महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटीया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकिल अहमद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...