कल दया सिंह दिखाएंगे दम, कमीशनखोरी पर होगा बड़ा प्रदर्शन… हजारों कार्यकर्ता शहर सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, सरगर्मी तेज

भिलाई। कल यानि सोमवार को भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय में बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह और हजारों कार्यकर्ता कमीशनखोरी के खिलाफ एकपणे आवाज बुलंद करेंगे। शहर की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल को लेकर सरगर्मी तेज हो गया है। कमीशनखोरी के साथ-साथ भिलाई नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को भी उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह उठाएंगे और उनके नेतृत्व में हजारों कार्यकर्त्ता निगम का घेराव करेंगे। भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के संस्थापक दया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, नगर निगम भिलाई में चल रहे कमीशन खोरी और भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्डों की विभिन्न समस्याओ को लेकर कल सोमवार को 11:00 बजे निगम और महापौर कार्यालय शहर सरकार का घेराव किया जाएगा। विभिन्न पार्षदों व क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर निगम का घेराव करेंगे। सेंकड़ों लोगों के साथ घेराव किया जाएगा। मौक़े पर ही निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी और शहर कमीशन खोरी करने वाली शहर सरकार से सीधे सीधे सवाल किया जाएगा और जनता के सामने जवाब मांगा जाएगा। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार गुप्ता ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...