HSCL कर्मचारी यूनियन का प्रबंधन के खिलाफ विरोध… टाउनशिप में मकानों के तोड़फोड़ का मामला, अध्यक्ष क्या बोले?

भिलाई। एच एस सी एल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने एच एस सी एल प्रबंधन द्वारा भिलाई टाउनशिप में अच्छे मकानों की अवैध तोड़फोड़ का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि एच एस सी एल ने कर्मचारियों के लिए दिए गए मकानों को बिना किसी उचित कारण के तोड़ा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को असुविधा हो रही है।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने पहले एच एस सी एल को कर्मचारियों के लिए टाउनशिप में जमीन दी थी, जहाँ कर्मचारी रहते थे। हालांकि, अब कर्मचारी संख्या घट गई है, और रिटायरमेंट के कारण नियमित कर्मचारी भी नहीं हैं। इसके बाद एच एस सी एल ने इन मकानों को पूर्व कर्मचारियों और सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को देना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ दिन पहले एच एस सी एल के चेयरमैन ने कोलकाता से आकर मकानों का आवंटन बंद कर दिया। इससे खाली मकानों का आबंटन नहीं हो पा रहा था और कुछ मकानों में अवैध कब्जे हो गए थे।

एच एस सी एल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि जो भी मकान खाली होगा, उसे पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा। लेकिन इस निर्णय का विरोध हुआ क्योंकि इस तोड़फोड़ से टाउनशिप की शोभा खराब हो रही थी और आसपास के रहवासियों को भी परेशानी हो रही थी। कई मकानों का हाल बहुत अच्छा था, फिर भी उन्हें तोड़ दिया गया। यूनियन का आरोप है कि यह कदम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसा है और इस पर जल्दी कार्रवाई की जानी चाहिए। यूनियन ने एच एस सी एल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द मकानों का पुनः आवंटन किया जाए और पूर्व कर्मचारियों को मकान आवंटित किए जाएं। यूनियन इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...