बच्चों की सेहत से खिलवाड़ : स्कूल के पास ईंट भट्ठे का जहरीला धुआं, 20 बच्चे बीमार, पालकों में आक्रोश

दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठा अब मासूम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। स्कूल के पास चल रहे भट्ठे से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

यह पूरा मामला कौही गांव के शासकीय स्कूल का है। परिजनों का आरोप है कि ईंट भट्ठे से उठने वाला धुआं सीधे स्कूल परिसर तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों की हालत लगातार खराब हो रही है। हालात इतने बिगड़ गए कि नाराज बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर बीईओ पाटन मौके पर पहुंचे और बच्चों व अभिभावकों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने फिलहाल गांव के समरसता भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और माइनिंग विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद ईंट निर्माण का कार्य बंद नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि यह भट्ठा अब गांव के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है और बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...