CG – ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हेड कांस्टेबल की चले गयी जान

CG

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष देव मूलतः धमतरी जिले के कंडेल गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक वो 2006 से पुलिस विभाग में पदस्थ था। हालांकि, मौत की वजह क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम मनीष देव नेताम (35) है। जो धमतरी जिले के कंडेल का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से बस्तर में पोस्टेड था। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में था। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में जवान ड्यूटी पर था। उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी।

साथ में ड्यूटी कर रहे साथी जवान पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जवान के गृहग्राम भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG कैबिनेट बैठक खत्म: अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला…...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन बड़े नक्सली...

जगदलपुर। सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है....

CG News: घर में रखा फ्रिज ब्लास्ट, किसान की...

खैरागढ़. छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में घरेलू फ्रिज में अचानक भीषण विस्फोट से 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। श्रीराम वर्मा ने...

पत्नी से प्रताड़ित पति ने कलेक्टर से मांगी इच्छा...

मुंगेली। कलेक्टर जनदर्शन में पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल...