भिलाई। सुपेला में फ्लाईओवर शुरू हो गया है। बावजूद भारी वाहनों का आवागमन सर्विसलेन पर हो रहा है। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है लोगों को। ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आज चंद्रा-मौर्या चौक पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई है।

बताया गया कि, टैंकर चालक रिवर्स लेते हुए बाइक सवार और एक्टिवा सवार को अपने चपेट में ले लिया। घटना में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं बाइक सवार युवक कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने टैंकर को जप्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि टैंकर सीजी 07 जेडसी 3689 का चालक चंद्रा-मौर्या फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर पानी डाल रहा था।

अचानक रिवर्स करते समय वाहन सीजी 07 बीव्ही 3128, सीजी 07 बीटी 8298 को चपेट में लिया। घटना में एक महिला को गंभीर रुप से चोट आई है। वहीं बाइक सवार रवि साहू कूदकर अपनी जान बचाई। घटना देर शाम की है। घटना की खबर लगते ही सुपेला पुलिस पहुंची।

टैंकर को जप्त किया है। एक्सीडेंट होने के बाद लोगो की भीड़ सड़क पर उमड़ गई। ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ लोगों का आक्रोश दिखा। वाहन चालको का आरोप था कि फ्लाई ओरब्रिज बनने के बाद ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चौक-चौराहों पर चालानी में मस्त है सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप है।
