दुर्ग में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की: गन्ने रस की दुकान से लौटे परिजन तो झूल रही थी लाश…

भिलाई। लोगों को लगता है कि मौत ही सबका समाधान है…। लेकिन ये बिल्कुल गलत है। हर समस्या का समाधान दुनिया में है। जरूरत है तो बात करने की। अपनी समस्या शेयर करने की। ताकि उसका समाधान निकाला जा सकें। लेकिन लोग मौत को गले लगाकर जिंदगी खत्म करने में लगे हैं। ताजा मामला दुर्ग का है। जहां एक किशोरी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। कोतवाली दुर्ग पुलिस ने बताया कि बैजनाथ पारा दुर्ग निवासी कुमारी ज्योति कुशवाहा 17 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता और परिवार गन्ना रस दुकान में काम के लिए चले गए थे। रात को घर लौटने पर दरवाजा खटखटाया। लेकिन ज्योति ने दरवाजा नहीं खोला। परिजन देर होने पर बस्ती वालों की मदद से दरवाजे को तोड़ा। सामने ज्योति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने ज्योति को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर चेक किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...

प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रेमिका...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...