दुर्ग संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की दर्दनाक मौत… तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत; मृतकों की अब तक नहीं हुई पहचान

कवर्धा। दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। जिले में सोमवार रात स्कूटी और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा डोंगरिया गांव के पास हुआ है। स्कूटी और बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई है। तीनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो युवक पांडातराई और एक अंधियारखोर का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...