भिलाई में होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक सवार स्टूडेंट की मौत… मातम में बदली त्यौहार की खुशियां; जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

  • बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत
  • ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में BSC छात्र की मौत

भिलाई। दुर्ग जिले में होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में एक BSC के स्टूडेंट की मौत हो गई है। मृतक की पहचान परविंदर सिंह बरहा (चीकू), उम्र 23 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार कार ने छात्र को अपने चपेट में ले लिया। इस रोड एक्सीडेंट में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में BSC कर रहे छात्र की मौत हो गई। ये घटना दुर्ग जिले जामुल थाना क्षेत्र का है।

बाइक और कार के बीच हुई भिड़ंत
जामुल पुलिस ने बताया कि, बुधवार शाम सूचना मिली थी हाउसिंग बोर्ड एसबीआई के पास एक बाइक सवार और कार के बीच भिड़ंत हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल को 112 एंबुलेंस से सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जामुल टीआई याकूब मेमन ने कहा कि, मामले की जाँच जारी है। इसके लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगालेगी।

ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में BSC फाइनल सेमेस्टर का था छात्र
मृतक रायपुर के खरोरा स्थित युनीवर्सिटी से ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में BSC फाइनल सेमेस्टर का छात्र था। होली के दिन वो घर वालों से बोल कर निकला था कि वो अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसके बाद वो हाउसिंग बोर्ड में अपने दोस्तों से मिला। यहां से वो नंदिनी रोड की तरफ जा रहा था। तभी एसबीआई के सामने ये दुर्घटना हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...