नहीं रहें पूर्व BJP सांसद और आदिवासी नेता सोहन पोटाई; लंबे समय से इस बीमारी से थे ग्रसित… 4 बार जीत चुके है लोकसभा चुनाव… महेंद्र कर्मा को भी हराया था; जानिए उनके बारे में…

  • कैंसर ने ले ली जान
  • एक झलक सोहन पोटाई के राजनैतिक सफर पर
  • भाजपा से किया था बगावत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं आदिवासी नेता सोहन पोटाई का निधन हो गया है. सोहन पोटाई के निधन से आदिवासी समाज में गम का माहौल है. सोहन पोटाई अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बाबूदबेना में किया जाएगा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से चार बार कांकेर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीता. 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को भी हराया था.

कैंसर ने ले ली जान
सोहन पोटाई लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे. सोहन पोटाई के जाने से बस्तर में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर असर पड़ेगा. सोहन पोटाई लगातार स्थानीय आदिवासियों के मुद्दों को मुखर होकर आवाज उठा रहे थे.

एक झलक सोहन पोटाई के राजनैतिक सफर पर
29 अप्रैल 1958 को सोहन पोटाई का जन्म हुआ था. 1999 में सोहन पोटाई ने छबिला अरविंद नेताम को चुनाव हराया था. 2004 में सोहन पोताई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को हराया. फिर साल 2009 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया.

भाजपा से किया था बगावत
आपको बता दें, 2014 में भाजपा से उनका टिकिट कटने के बाद उन्होंने पार्टी से बगावत कर दिया था और सर्व आदिवासी समाज के एक मुखर लीडर बनकर आदिवासियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे. जिसके बाद 2016 में सोहन पोटाई को भाजपा ने निष्काषित कर दिया था. 2017 के जनवरी बीजेपी से निष्काषित होने के बाद उन्होंने जय छत्तीसगढ़ पार्टी भी बनाई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...