भिलाई ब्रेकिंग; फोरलेन में दर्दनाक हादसा…कवि को ट्रेलर ने रौंदा, ऑन द स्पॉट डेथ

भिलाई। भिलाई से बड़ी खबर निकल कर आ रहीं है। यहां एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में कवि की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कुटी सवार चालक कवि को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया। चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। ये पूरा घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि निजामुदीन राही (65 वर्ष), वार्ड 37 सड़क 14 जोन 1 खुर्सीपार निवासी अपने काम से निकले थे। आइटीआई पावर हाउस के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर CG 07 C 5881 ने स्कुटी CG 07 AR 4155 में सवार कवि को चपेट में ले लिया। घटना में कवि निजामुदीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक के पुत्र-पुत्री छत्तीसगढ़ के बाहर रहते है। मौत की खबर परिजनों को दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...