नेहरू जयंती पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस और युकां ने दुर्ग में निकाली भारत जोड़ो यात्रा: विधायक अरुण वोरा बोले- देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प

दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस दुर्ग द्वारा भारत जोड़ो सह यात्रा का आयोजन कर एकता एवं धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया गया। राजीव भवन दुर्ग में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में सबसे पहले पंडित नेहरू के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उनके जयंती पर उन्हें याद किया गया जिसके बाद कोंग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

विधायक वोरा ने राजीव भवन में भारत रत्न पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के पहले से ही कांग्रेस पार्टी एवं इसकी विचारधारा ने देश की अखंडता एवं साम्प्रदायिक सद्भावना को संजो कर रखने का काम किया है। आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा एवं लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे जवारलाल नेहरू के ही विजन से हमें एम्स, आईआईटी, परमाणु अनुसंधान केंद्र, इसरो, डीआरडीओ जैसी संस्थाएं मिलीं। जहां एक सुई तक का निर्माण नहीं होता था वहां देश की जनता की मेहनत एवं सहयोग से आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की गिनती में पहुंच गया है।

भारत जोड़ो सह यात्रा के दौरान वोरा ने कहा कि देश की एकता एवं भाईचारे के लिए राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी लंबी पद यात्रा पर निकले हैं जो महज यात्रा नहीं बल्कि देश की बिगड़ती स्थिति को संभालने एवं देशवासियों को एकजुट रखने का एक महत्वपूर्ण संदेश है। लाखों की भीड़ का समर्थन एवं सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी राहुल जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की धर्म आधारित राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए लोगों से भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने की अपील की । वोरा बाल दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या विद्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल हुए एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इस दौरान अन्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल, युंका महासचिव संदीप वोरा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा, अनूप सिन्हा, एजाज खान, सन्नी साहू एवं समस्त कांग्रेसजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...