गम में बदला खुशी का माहौल: नेहरू नगर हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पोते से मिलने से पहले दादी की मौत

दुर्ग। परिवार में नवजात बच्चे के जन्म की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही 60 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 60 वर्षीय हेमिन बाई अपने बेटे भोजराज पटेल के साथ रायपुर जा रही थी। भोजराज अपनी मां को लेकर रायपुर के कोटा भवानीपुर स्थित घर लौट रहा था। हाल ही में उसके घर नवजात बच्चे का जन्म हुआ था और दादी पहली बार अपने पोते से मिलने जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि भोजराज अपनी मां को लेने डोंगरगांव के सोरली गांव गया था। दोनों बाइक से रायपुर लौट रहे थे, तभी भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि हेमिन बाई सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक शव को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया है। जिस दादी को अपने पोते को गोद में लेने की खुशी थी, वह उससे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...