भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन में ट्रांसफर: GM लेवल के 5 अधिकारियों का हुआ तबादला… एडिशनल चार्ज भी मिला, देखिये पूरी लिस्ट

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में 5 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। BSP प्रबंधन ने अपने आधे से ज्यादा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कुछ की पोस्टिंग में बदलाव किया गया है। कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रबंधन ने तबादले और अतिरिक्त जिम्मेदारी के आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार जेएन ठाकुर, विजय शर्मा, सूरज सोनी, आर रंजनी और सौमिक डे को नई जिम्मेदारी मिली है। जारी सूची के मुताबिक…

  • टाउनशिप में लंबे समय से जीएम इंचार्ज टीएसडी की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय शर्मा को जीएम स्पोर्ट्स, कल्चरल की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब सीजीएम एचआर को रिपोर्ट करेंगे।
  • वहीं जीएम एचआर-नॉन वर्क्स एंड माइंस सूरज कुमार सोनी को जीएम एचआर वर्क्स की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जीएम एचआर वर्क्स की कुर्सी पर बैठने वाली शीजा मैथ्यू 15 जुलाई से छुट्टी पर जा रही हैं। इसलिए इनके स्थान पर सूरज सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।
  • वहीं जीएम एचआर-आईआर एंड सीएलसी जेएन ठाकुर को नई जिम्मेदारी के रूप में जीएम एचआर नॉन वर्क्स एंड माइंस का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
  • आईआर एंड सीएलसी में हाल ही प्रमोशन पाने वाले विकास चंद्रा को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल विकास चंद्रा जेएन ठाकुर को ही रिपोर्ट करेंगे।
  • जीएम एचआर-मेडिकल आर रंजनी अब जीएम एचआर नॉन वर्क्स का कामकाज मेडिकल के साथ देखती रहेंगी।
  • जीएम एलएंडए का दायित्व सौमिक डे को सौंपा गया है। अब तक यह विभाग जीएम एलएंडए एंड पीआर जैकब कुरियन के पास था। सौमिक डे, जैकब कुरियन को ही रिपोर्ट करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...