दुर्ग पुलिस विभाग में 25 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला: पहली बार स्वयं के आवेदन पर ट्रांसफर… दुर्ग SSP गर्ग ने जारी किया आदेश, 14 आरक्षकों को… देखिये लिस्ट

  • दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग ने सुनी थी सबकी समस्याएं
  • पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थाने में मिली पोस्टिंग

दुर्ग। दुर्ग पुलिस डिपार्टमेंट में अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला हुआ है। दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग के द्वारा जिले के पुलिस विभाग में 25 पुलिस वालों का स्थानांतरण किया है। आपको बता दें कि, पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी-कर्मचारियों ट्रांसफर किया गया है। लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में पोस्टिंग मिली है।

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी/ कर्मचारियों ट्रांसफर किए गए। कुछ दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को सर्विस से संबंधी अपनी समस्याएं बताने के लिए अपने समक्ष मिलने के लिए कहा था, ताकि उनको अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी की सिफारिश लगाने की आवश्कता न पड़े। जिसके बाद 25 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण की सूची दिनांक मंगलवार 2 जनवरी को निकली गई।

अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न कारणों का लेख करते हुए स्वयं का आवेदन प्रस्तुत करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया। आदेश में कुल 25 अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना मिली। जिसमे लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की लिस्ट निम्नानुसार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...