राजनांदगांव SP होंगे अभिषेक: IPS अफसरों का तबादला…बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा समेत इन जिलों के SP बदले गए

भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और नारायणपुर समेत अन्य जिलों के एसपी बदले गए हैं।

इन अफसरों का तबादला, जानिए कौन-कहां से जाएंगे

  • पारूल माथुर (IPS 2008): बिलासपुर एसपी से उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर हुआ है
  • अभिषेक मीणा (IPS 2010): रायगढ़ एसपी से राजनांदगांव एसपी बनाया गया है।
  • सदानंद कुमार (IPS 2010): नारायणपुर एसपी से रायगढ़ एसपी बनाया गया है।
  • संतोष कुमार सिंह (IPS 2011): कोरबा एसपी से बिलासपुर एसपी बनाया गया है।
  • उदय किरण (IPS 2015): गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी से कोरबा एसपी
  • पुष्कर शर्मा (IPS 2018): एएसपी नारायणपुर से एसपी नारायणपुर
  • योगेश कुमार पटेल (IPS 2018): एएसपी दंतेवाड़ा से एसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • प्रफुल्ल ठाकुर (रापुसे): राजनांदगांव एसपी से सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक
Exit mobile version