पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की भी सुविधा… वैशाली नगर के लिए किये ये बड़े काम

भिलाई। वैशाली नगर के पूर्व विधायक एवं महापौर नगर पालिका निगम भिलाई स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 23 जून को उनके निवास स्थान एमआईजी 19 वैशाली नगर में सुबह 10:00 बजे रखा गया है। विद्या रत्न भसीन जी ने भिलाई नगर वासियों को अनेक सौगात दी थी जैसे शिवनाथ नदी से पाइपलाइन डालकर 66 एमएलडी की स्थापना एवं हर घर नल से जल की व्यवस्था। मुक्तिधाम में ₹101 में दाह संस्कार की व्यवस्था l वैशाली नगर कॉलेज के सामने गौरव पथ का निर्माण l बोगदा पुलिया से दुर्ग अंडरब्रिज तक mr9 रोड का निर्माण । नेहरू नगर भेलवा तालाब एवं रूआबांधा तालाब का निर्माण लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का उन्नयन करवाया।

एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दुर्गा स्कूल मिलन चौक कैंप 2 में सुबह 10 से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा जहां शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक को द्वारा मेडिसिन विभाग आंख का इलाज, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक एवं गले का इलाज एवं मित्तल भिलाई हॉस्पिटल के द्वारा कैंसर रोग किडनी रोग एवं गैस्ट्रो रोग का इलाज, इंडियन डेंटल एसोसिएशन ग्रुप भिलाई एवं रुंगटा डेंटल कॉलेज के सहयोग से दातों से संबंधित संपूर्ण बीमारी का इलाज किया जाएगा साथ ही शिविर में दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...