शहीदों को श्रद्धांजलि: जवानों की शहादत पर CM साय ने जताया दुःख… बोले – जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी… जगदलपुर लाए गए शहीदों के शव, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान भारत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर शहीद हो गए है। वहीं चार जवान घायल हुए हैं, सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं जवानों की शहादत पर सूबे के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए X पर लिखा है कि… बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

इस घटना में शहिद हुए 2 जवानों को जगदलपुर के पुलिस लाइन में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया है। इस दौरान बस्तर सांसद और महापौर, चित्रकोट विधायक, बस्तर आई जी, कमिश्नर ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया गया। नम आखों से शहीद जवानों के लिए अमर रहे का नारा भी लगाया गया और उनको बहादुरी को नमन किया गया है।

घटना के सम्बंध में बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने बताया कि, एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ़ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए आइईडी की जद में आ गए थे और 2 जवान शहीद हो गए। इधर, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम नारायणपुर और रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

बीजापुर जिले के तरेंम थाना क्षेत्र के मंडी मरका जंगल मे आईईडी की जद में 6 जवान आ गए थे। इसमें से एसटीएफ के दो जवान जिनका नाम भरत लाल साहू और स्तेंरर सिंह कांगे शहीद हो गए। वहीं 4 जवान भी हुए घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...