इंस्टाग्राम में दोस्ती, घर बुलाकर नाबालिग से किया रेप: प्यार का झांसा, एक्सीडेंट का बहाना… दुर्ग की माइनर लड़की के मांग में सिंदूर भर बनाया शारीरिक संबंध; रेप केस में आरोपी अंदर

दुर्ग। दुर्ग की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने ही दिया है। पूरा मामला दुर्ग जिले धमधा थाना क्षेत्र का है। दरहसल 12, जून की सुबह करीब 11.00 बजे आरोपी ने जानते हुए कि की लड़की नाबालिग है उसे बहला फुंसलाकर भगाकर ले गया। जिसकी शिकायत नाबालिग लड़की के घरवालों ने थाने में की। अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश, दुर्ग ग्रामीण ASP और SDOP धमधा के मार्गदर्शन में धमधा TI पी.डी. चंद्रा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान आरोपी और पीड़िता का सिहोर मध्यप्रदेश में होना पता चला। आरोपी आकाश सूर्यवंशी के घर से नाबालिग को बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि, करीब तीन साल पहले आकाश सूर्यवंशी के साथ इंस्टाग्राम के जरिये जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच फोन से बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान करीब 3-4 महीने बाद आकाश सूर्यवंशी के द्वारा फोन से प्यार व शादी करने की बात कहीं, आरोपी युवक 24 नवंबर 2022 को पीड़िता के जन्मदिन पर धमधा मिलने आया और बस स्टैण्ड धमधा में लड़की से मुलाकात किया था।

2, जून 2024 को नाबालिग लड़की को आरोपी ने अपने मोबाईल नंबर से वीडियो कॉल कर एक्सीडेंट होना बताया और 12 जून को उसको अपने पास सीहोर बुलाया और 13, जून को नाबालिग लड़की घर में बिना बताए उसके पास चले गई। जहां से आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने घर खंडवा ले गया। आरोपी ने 20, जून को नाबालिग को बहला फुंसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुये मांग मे सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाकर शादी हो जाना कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट किया और आरोपी के खिलाफ धारा-366 (क), 493,376 (2), एन. भादवि, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमधा पी.डी. चन्द्रा उप निरी. श्रीराम पेण्ड्रो,आरक्षक श्वेत साहू का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की मौत के बाद...

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर की करंट लगने से हुई मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।...

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...