भिलाई में कांग्रेस को ट्रिपल झटका: भिलाई निगम के 3 पार्षद ने थामा भाजपा का दामन… जिलाध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र, ये कारण आया सामने; जानिए

भिलाई। भिलाई नगर निगम के 3 कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी छोड़ कर कमल यानि भाजपा का दामन थम लिया है। तीनों ने जिला कांग्रेस कमिटी भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर को इस्तीफा सौंपा दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में वार्ड 3 के हरिओम तिवारी, वार्ड 6 के पार्षद रवि कुर्रे और वार्ड 9 के पार्षद रानू साहू शामिल है। मिली जानकरी के अनुसार तीनों ने पार्टी में उपेक्षा को इस्तीफे का कारण बताया। बताया जा रहा है की तीनों पहले निर्दलीय थे। इसके बाद तीनों कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब तीनों भाजपा में आ गए है।

Exit mobile version