CG: पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया लाइव वीडियो

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में कहा है कि उसे घर वालों से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही गालियों और प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसके बाद युवक ने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...