बालोद : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लौह अयस्क से भरे एक ट्रक और आर्टिका कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह हादसा डौंडी नगर के शासकीय कॉलेज के सामने रविवार रात को हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लौह अयस्क से भरा ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से रायपुर जा रहा था, जबकि आर्टिका कार में सवार चार युवक दल्लीराजहरा से डौंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए। डौंडी पुलिस के अनुसार कार में आगे बैठे आशु नायक (24) और आकाश बोरकर (23) की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

ड्राइविंग सीट में फंसा रहा युवक, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशु नायक की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं आकाश बोरकर आर्टिका कार की ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था। डौंडी पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल दल्लीराजहरा अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि परिजनों को सूचना दी जा रही है। दोनों युवकों की मौत हो चुकी है और परिजनों द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जा रहा है। जिसके बाद अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जिससे यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...