CG
जशपुर। नेशनल हाईवे 43 पर सुबह बड़ा अपराध सामने आया, जहां अज्ञात लुटेरों ने ट्रक चालक से मारपीट कर 13 लाख रुपये लूट लिए। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। यह पूरी वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर के पास घटित हुई, जो अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थान साबित हुआ। बता दें कि, ट्रक ड्राइवर गुड़ व्यपारी का से कलेक्शन करके पैसे ला रहा था।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि, झारखंड राँची से ट्रक क्रमांक CG 14 MT 6190 जशपुर सिटी कोतवाली के बालाछापर के पास ट्रक रोककर लघुशंका के लिए उतरा था। इस दौरान कार सवार 6 नकाबपोश बदमाश ड्राइवर को मारपीट कर गोली मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद बदमाश ट्रक में रखे 13 लाख रुपये लूट ले गए। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जब ट्रक ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ की तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रांची से आ रहा था। सुबह 06.00 बजे बालछापर के पास, लघु शंका हेतु ट्रक रोककर नीचे उतरा था, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई, जिसमें से चार लोग उतरे, और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए, एक व्यक्ति के द्वारा डंडे व पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को तथा मोबाइल फोन को लूटकर भाग खड़े हुए । डोडकचौरा ढाबा के पास चालक का मोबाइल गिरा मिला था।
पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह वारदात पूर्व-नियोजित थी और बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि ट्रक चालक नकद राशि ले जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है, साथ ही हाईवे के टोल प्लाजा के कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।ट्रक चालक का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस ने आसपास के जिलों और झारखंड पुलिस को भी मामले की जानकारी साझा कर सतर्क कर दिया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ने में सहयोग मिल सके।