कल भिलाई आ रहे हैं TS सिंहदेव: सिसोदिया के ऑफिस में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात फिर…आगे का क्या है दौरा, देखिए पूरा शेड्यूल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल यानि कि 25 सितंबर को भिलाई आ रहे हैं। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भिलाई में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर टीएस सिंहदेव से जुड़े कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं उनके दौरे को लेकर कई तरह की चर्चा भी है।

  • सीएम भूपेश बघेल के गृहजिले के भिलाई में टीएस सिंहदेव के दौरे की तैयारी पूरी हो गई है।
  • अब देखने वाली बात ये है कि कल 25 सितंबर को उनके कार्यक्रम में भूपेश बघेल के समर्थित कांग्रेसी शामिल होते हैं या नहीं…?
  • ये तो कल ही पता चलेगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोपहर 4 बजे टीएस सिंहदेव भिलाई पहुंच जाएंगे।
  • सबसे पहले कांग्रेस के महासचिव अरूण सिंह सिसोदिया के सुपेला स्थित कार्यालय में मेल-मुलाकात करेंगे।
  • यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात का वक्त भी रखा गया है।
  • बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग यहीं मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद शाम 4.30 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
  • भारत जोड़ों यात्रा क्यों जरूरी है…?
  • इस विषय पर टीएस सिंहदेव चर्चा करेंगे।
  • शाम 5.30 बजे क्षत्रिय महासभा सेक्टर-7 में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
  • वहीं शाम 6 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शरिक होंगे।
  • अरूण सिंह सिसोदिया ने बताया कि, आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के स्वागत में सभी कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...