भिलाई। शहर जिला भिलाई कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। भारत जोड़ों पदयात्रा में शामिल होकर तुलसी साहू ने पदयात्रा की और राहुल गांधी से चर्चा की। पदयात्रा के दौरान तुलसी साहू ने राहुल को छत्तीसगढ़ के बारे में बताया।
कांग्रेस संगठन को मजबूत किए जाने पर भी तुलसी साहू ने चर्चा की। बता दें कि मध्यप्रदेश के खंडवा, इंदौर, उज्जैन इलाके में पदयात्रा चल रही है। जहां छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिए।