TV एक्ट्रेस की हत्या: अभिनेत्री को घर पर ही गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचते तक हो गई मौत, भतीजे को भी लगी गोली

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच आतंकियों ने बडगाम में टीवी एक्ट्रेस अमरीन बट की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी जिम्मेदारी अब पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है. इसके अलावा अब इस हत्या के मामले में सुरक्षाबलों ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है, एक्ट्रेस के हत्यारों की तलाश की जा रही है.

घर में घुसकर मारी थी गोली
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार 25 मई को आतंकवादियों ने टीवी एक्ट्रेस की उसके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी, साथ ही उसके भतीजे को घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. मरीन भट को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया था कि इस घटना में महिला का 10-वर्षीय नाबालिग भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया.

वह घटना के वक्त घर पर ही था और उसकी बांह में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि, ”इस जघन्य अपराध में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकवादी शामिल हैं. हालांकि घटना के तुरंत बाद इलाके को घेर लिया गया था और आतंकियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला है. घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. आतंकियों की तलाश लगातार जारी है.

हत्या के बाद टूटा अमरीन का परिवार
अमरीन की निर्मम हत्या के बाद उसका पूरा परिवार टूट चुका है, उनके पिता का कहना है कि अंबरीन ही उनका घर चलाती थी, वह TV में काम करके कुछ पैसे कमाती थी और घर चलाने में मदद होती थी, लेकिन आतंकियों ने बेरहमी के साथ उसे हमसे छीन लिया.

अमरीन के पिता ने कहा वह खुद कुछ तो नहीं कर सकते लेकिन उसकी बेटी के हत्यारों को खुदा सज़ा देगा. अमरीन भट के बहनोई ज़ुबैर ने कहा कि यह सीधे-सीधे जालिमों का काम है, एक महिला और बच्चे पर गोली बरसाना यह कौन सी इंसानियत है. अमरीन के बहनोई ने कहा कि वह बहुत पॉपुलर थीं और इसी कारण से उसे निशाना बनाया गया.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमरीन बट की हत्या पर दुख जताया है और कहा यब निर्मम हत्या है. इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने श्रीनगर के सौरा इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की उन्हीं के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान उनकी 7 वर्षीय बेटी घायल हो गई. अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी पर उस समय गोलीबारी की, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...