छत्तीसगढ़ के मौसम में ट्विस्ट: दुर्ग रायपुर में सुबह से बारिश… छाया घना कोहरा… पारा गिरने से बढ़ी ठंड; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; जानिए आने वाले दिनों में कैसे रहेगा मौसम का हाल?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह बारिश हुई। जिसके बाद चारों तरफ कोहरा छा गया। इस कारण से कड़ाके की ठंड भी महसूस किया जा रहा है। दुर्ग और रायपुर में सुबह से ही पारा गिरा हुआ है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं से प्रदेश का तापमान और गिर गया है।

सबसे ज्यादा असर प्रदेश के उत्तरी भाग में देखने को मिल रहा है। यहां जमकर ठंड पड़ रही है। दुर्ग और रायपुर और आस-पास के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश का तापमान और गिर सकता है।

मौसम विभाग में अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के आने से पूरे प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। वहीं शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के बाद ठंड बढ़ने के भी आसार है।

दो दिनों में और गिरेगा तापमान
आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही रायपुर और दुर्ग में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा रोड, कोरबा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हलकी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में आज दिनभर कोहरा छाया रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...