भिलाई में हाईवा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… दिवाली के दिन पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक को लेकर हो गए थे फरार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने हाईवा चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई ट्रक भी बरामद कर ली गई है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रार्थी अनिल कुमार राय ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अक्टूबर 2024 को उसने अपनी हाईवा (सीजी 08 व्ही 1058) चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप में खड़ी की थी, जिसे अज्ञात आरोपी चोरी करके ले गए थे। इस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में थाना सुपेला पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी की ट्रक ग्राम ढाबा (बोरी) में देखी गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढाबा (बोरी) में छापेमारी की और ट्रक हाईवा डम्फर को आरोपी हरीश यादव और हेमराज साहू के कब्जे से बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी चोरी की वारदात को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने प्रार्थी की ट्रक को चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 10 नवंबर 2024 न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा, 303(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी

  1. हरीश यादव (20 वर्ष), निवासी दनिया बोरी, जिला दुर्ग, वर्तमान में पदुम नगर, भिलाई-3
  2. हेमराज साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम परसदापार, पोस्ट नवागांव, थाना बोरी, जिला दुर्ग

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...