मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शीर्ष नक्सली नेता मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान विजय रेड्डी और लोकेश सलामे के रूप में हुई है, जिन पर क्रमशः 25 लाख और 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

- मुठभेड़ मोहला-मानपुर जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के मंडा पहाड़ी में हुई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
नक्सलियों की पहचान और इनाम
- विजय रेड्डी सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लोकेश सलामे डीवीसी सदस्य था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।