भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में ही दो बड़ी चोरी: प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ अफसर के घर से 300 US डॉलर कैश समेत लाखों के सामान पार… वहीं शादी समारोह में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में चोरी की दो बड़ी वारदात हुई है। ये दोनों ही वारदात एक ही पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है। दरहसल सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी के मॉडल टाउन और कोहका क्षेत्र में ये वारदात घटित हुई है। पहली घटना मॉडल टाउन के शिवजी चौक की है। जहां PMO में पदस्थ अफसर के घर से 300 US डॉलर कैश, जेवरात समेत साढ़े तीन लाख की चोरी हुई है। वहीं दूसरा मामला कोहका के साकेत नगर का है जहाँ घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत साढ़े 4 लाख रुपए की चोरी हुई है।

पहला मामला दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ एक अफसर के घर से सोने के जेवरात, नकदी और करीब 300 यूएस डॉलर की चोरी हुई है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, वो किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि, मॉडर्न टाउन शिवाजी चौक निवासी रजत द्विवेदी (58 वर्ष) भिलाई (एनटीआरओ) के डायरेक्टर 19 फरवरी को ऑफिशियल टूर पर जगदलपुर गए थे। 24 फरवरी की सुबह करीब 7.15 बजे उनकी पत्नी मोनिका घर में ताला लगाकर बहन के पास कर्नाटक चली गई। 25 फरवरी की सुबह 11.30 बजे पड़ोस में रहने वाले नरेश ने कॉल कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर नरेश को घर अंदर जाकर देखने कहा गया। उसने बताया कि बांउड्रीवाल के गेट का ताला, दो मेन दरवाजे की कुंडी और 4 अलमारी टूटा हुआ है। उसका सामान बिखरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि, अलमारी में रखे 2 नग सोने की चेन करीब 3.5 वजनी, एक नग सोने का कंगन करीब 1 तोला, एक नग सोने के कान का टाप्स करीब 5 ग्राम, 10 हजार नकद और 300 यूएस डालर गायब है। जिसकी कुल कीमत साढ़े 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दूसरा मामला कोहका में सुने मकान में चोरी की घटना का है। यहां अज्ञात चोर घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, साकेत नगर कोहका निवासी डॉ. गार्गी शंकर वर्मा शनिवार की रात परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। शिवनाथ नदी तट पर स्थित एक होटल से देर रात घर लौटे। जब घर का दरवाजा खोलकर भीतर गए, तो हाल का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे की आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और एक चश्मा गायब था। जेवर की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर दो रॉड लेकर पहुंचे थे। जिसे घर में ही छोड़कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...