CG – पिता के अंतिम संस्कार से पहले भिड़े दो भाई… संपत्ति के लिए बेटों में जमकर मारपीट… शव को छोड़कर लहूलुहान हालत में पहुंचे थाने

पिता के अंतिम संस्कार से पहले भिड़े दो भाई

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बुजुर्ग पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने से पहले दो बेटे संपत्ति के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, बात मारपीट तक आ गई। दोनों भाई लहूलुहान होकर थाना पहुंचे। कोतवाली थाना प्रभारी और समाज के वरिष्ठ लोगों की समझाइश के बाद दोनों भाइयों ने पिता के शव का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, अंबिकापुर के चांदनी चौक मायापुर निवासी गिरिवर सोनी (80) की बुधवार-गुरुवार की रात मौत हो गई। गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। घर के बाहर अर्थी सजाई गई, लेकिन पिता का अंतिम संस्कार करने से पहले घर में विवाद शुरू हो गया।

गिरिवर सोनी के दो बेटे चमरू सोनी और विजय सोनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों भाईयों ने डंडे और ईंट पत्थर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए।मोहल्लेवासी और समाज के लोगों ने किसी तरह रोका उन्हें रोका और विवाद शांत कराया।

विवाद के बाद दोनों भाई कोतवाली थाने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर समाज के वरिष्ठ लोग और पार्षद सतीश बारी भी कोतवाली पहुंचे। थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार सहित समाज के लोगों ने समझाइश दी कि पहले पिता के शव का अंतिम संस्कार करें, उसके बाद भी पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

जिसके बाद दोनों भाई पिता के शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। घर से दोपहर में पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी की गई। शंकरघाट मुक्तिधाम में गिरिवर सोनी का अंतिम संस्कार किया गया।

गिरवर सोनी के दोनों बेटों के बीच संपत्ति का विवाद लंबे समय से चल रहा है। दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। एक के साथ पिता रहते थे। पैतृक संपत्ति का पूरी तरह बंटवारा नहीं हुआ है। चमरू सोनी का मायापुर में कार श्रृंगार की दुकान है। वहीं, विजय सोनी ज्वेलर्स का काम करते हैं।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार का कहना है कि, मारपीट मामले वे रिपोर्ट कराने आए थे। उन्हें पहले पिता का अंतिम संस्कार करने की समझाइश देकर भेजा गया था। यदि वे रिपोर्ट कराने आएंगे तो उनके आवेदन पर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...