CG – दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप: मेला देखने गई थी नाबालिग… दो सगे भाइयों ने अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म… 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

मेला देखने गई थी नाबालिग, दो सगे भाइयों ने अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक नाबालिग बालिका से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले स्थानीय मेला के दौरान रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के दौरान नाबालिग बालिका को मोटरसाइकल में जबरदस्ती अपहरण कर युवक ले गए थे। तीन सहयोगियों के साथ दो सगे भाइयों ने इस हरकत को अंजाम दिया। अपहृत बालिका को इन्हीं दो सगे भाइयों के घर ले जाकर दोनो ने सामूहिक रेप किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने फरसगांव थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

फरसगांव पुलिस ने मामले की जांच कर नाबालिग बालिका का अपहरण कर अनाचार करने के आरोपी दो सगे भाइयों मुख्य आरोपी मंगतू मंडावी, मनोज मंडावी के साथ उनके सहयोगी सह आरोपी भूपेंद्र मरकाम और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अपहरण में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। फरसगांव पुलिस ने आरोयों के खिलाफ धारा 363, 365, 366 (क), 376 (2) (ढ), 376 (3) 376 (घ/क), 34 भादवि 06/17 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...