Durg News: दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत, शादी वाले घर में छाया मातम

धमधा। खैरागढ़–धमधा मुख्य मार्ग पर बरहापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद शादी की खुशियों वाला घर मातम में बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, बरहापुर निवासी जगन्नाथ साहू और उनका छोटा भाई रोहित साहू बाइक से बरहापुर से धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़े भाई जगन्नाथ साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को बरहापुर गांव में साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना था। मृतक और घायल युवक के परिवार में भी शादी की तैयारियां चल रही थीं और बारात जाने की तैयारी थी। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...