शराब जब्ती का केस दबाने पैसा लेने का आरोप, दो आरक्षक सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाई है। रतनपुर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों के नाम संजय खाण्डे और सुदर्शन मरकाम हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरक्षक हाल ही में रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी को बताए रेड करने पहुंचे थे। उन्होंने मौके से अवैध शराब तो बरामद की, लेकिन उसकी वैधानिक जब्ती और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की। यही नहीं, आरोप है कि दोनों आरक्षकों ने मौके पर ही लेन-देन कर मामला दबाने की कोशिश की।

SSP ने दिखाई सख्ती
मामले की जानकारी मिलने के बाद SSP रजनेश सिंह ने तुरंत दोनों आरक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। SSP ने कहा कि पुलिसकर्मियों से इस तरह की अनुशासनहीनता और संदेहास्पद गतिविधि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस पूरे प्रकरण की जांच कोटा SDOP को सौंपी गई है। SDOP को सात दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि दोनों आरक्षक अवैध शराब माफिया से मिले हुए तो नहीं थे और क्या इस मामले में अन्य किसी कर्मचारी की संलिप्तता है।

लगातार बढ़ रही शिकायतें
पुलिस सूत्र बताते हैं कि रतनपुर और आसपास के इलाकों में अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से होती रही है। कई बार पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से यह धंधा पूरी तरह बंद नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी ही शराब कारोबारियों से सांठगांठ करके उन्हें संरक्षण देते हैं। इस घटना ने उन आशंकाओं को और पुख्ता कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तेज आंधी-तूफान से बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी...

सीएम हाउस में 5 घंटे चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन...

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में रात दो बजे तक यानी करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक के बाद सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता...

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...