CG – दो कांस्टेबल सस्पेंड: सिख बस ड्राइवर से दुर्व्यवहार करना पुलिसकर्मियों को पद गया महंगा, शिकायत के बाद SSP ने लिया एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिख बस चालक के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ये दुर्व्यवहार दो कांस्टेबल ने किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने बस ड्राइवर की पगड़ी खींचकर उसके साथ पहले तो मारपीट की इसके बाद उसे जबरन थाने लाने के बाद पट्टे से पीटा गया। इसके बाद भी जब मन शांत नही हुआ तो पीड़ित चालक को जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में बस ड्राइवर संघ और सिख समाज ने नाराजगी जताते हुए मामले की शिकायत की थी। जिस पर एसएसपी संतोष सिंह ने मामले की जांच के बाद एक्शन लेते हुए दोनों पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।एसएसपी ने पुरानी बस्ती डीएसपी को जांच के आदेश दिये थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों आरक्षकों को दोषी पाया गया। एसएसपी संतोष सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुये तत्काल प्रभाव से टिकरापारा थाना में पदस्थ आरक्षक चन्द्रभान भदौरिया और सुरजीत सिंह सेंगर को निलंबित कर दिया है।

क्या था पूरा मामला –

बस ड्राइवर के साथ मारपीट का ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बस के चालक ने बताया कि वह महिंद्रा ट्रेवल्स में ड्राइविंग का काम करता है। 8-9 जून की दरमियानी रात वह महिंद्रा बस लेकर रायपुर पहुंचा था। ड्यूटी से वापस आकर वह बस स्टैंड के बरामदे में सो रहा था। तभी ड्यूटी में तैनात टिकरापारा थाना के दो कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर वहां पहुंचे। उन्होंने बस के चालक बहादुर सिंह को डंडे से ढकेलते हुए वहां सोने की वजह पूछी। बहादुर सिंह ने बस स्टैंड में ही सोने की जानकारी दी गयी। इसके बाद बहादुर ने उन्हें दुर्व्यवहार करने से मना किया।

इस बात पर दोनों कांस्टेबल भड़क गए और तैश में आकर पहले पगड़ी फिर बाल खींचकर मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि वर्दी का रौब दिखाते हुए दोनों कांस्टेबल ने बहादुर सिंह को घसीटते हुए बस स्टैंड से थाने ले गए। फिर थाने में चालक की पट्टे से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि इन सारी मनमानी के बाद भी जब पुलिसकर्मियों का मन शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने बहादुर सिंह के खिलाफ अगले दिन प्रतिबन्धात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जेल से जमानत लेकर जब बहादुर सिंह वापस आया,तो उसने इसकी जानकारी बस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सिख समाज को दी।

इस मामले के सामने आने के बाद बस कर्मचारी संघ ने घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ सिख समाज ने भी दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों समेत रायपुर कलेक्टर को इस घटना की शिकायत की गयी। मामला संज्ञान मेें आने के बाद रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने जांच का आदेश दिया गया। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर टिकरापारा थाने के कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर पर तत्काल एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...