जन्मदिन से पहले दुर्ग MLA गजेंद्र यादव ने किया रक्तदान: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ब्लड डोनेशन में हुए शामिल

दुर्ग। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इसी दौरान दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी पहुँचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर जीवनदान करने की अपील किये।

रक्तदान दिवस के अवसर पर शहर विधायक गजेंद्र यादव ने जरूरतमंद मरीज को समय ब्लड मिल सके इसलिए स्वयं रक्तदान किये और संदेश देते हुए कहा की रक्तदान जीवन-रक्षक है जिससे हम दुसरो की मदद करते है। यह मानव सेवा का भी प्रतीक है। हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, उन्होंने जिला चिकित्सालय में रक्त की आपूर्ति बनी रहे इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर दिए।

सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू ने बताया की रक्तदान करना शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान करने से कई प्रकार के बीमारियों से बचा जा सकता है तथा दान किये हुए रक्त से हम किसी को जीवनदान भी देते है। ब्लड बैंक के त्रिपेश शर्मा ने बताया की विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर दुर्ग – भिलाई के 26 सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों सहित कुल 171 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र ने बार बार रक्तदान करने वाले व्यक्ति और रक्तदान कार्यक्रम कराने वाले संस्थाओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किये। इस दौरान चिकित्सालय प्रबंधन व नर्सिंग स्टॉफ ने विधायक को रक्तदान कर समाज में अच्छा संदेश देने तथा जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनायें दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोबाइल पर बात करने को लेकर खूनी विवाद, बड़े...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन...

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...