छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारत की अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में: जॉर्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा, मुख्यमंत्री बघेल ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। राजनांदगांव की दो बेटियों को भारत की अंडर-16 बॉस्केटबॉल टीम में स्थान मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राजनांदगांव ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं प्रार्थना साल्वे और मोनी अडला जॉर्डन के अम्मान में आयोजित फीबा एशिया अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह चैंपियनशिप 24 जून से 30 जून तक आयोजित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय टीम में इन दोनों के चयन के लिए बधाई दी है। उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

डेल्ही पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की इन दोनों छात्राओं का चयन इस साल जनवरी में इंदौर में हुई जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अम्मान में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरू में आयोजित भारतीय टीम के कैंप में भी हिस्सा लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू: खिलाड़ियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के 'राज्य खेल अलंकरण' (State Sports Awards) के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। खेल...

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

भिलाई: शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स का राज्य स्तरीय कराटे...

भिलाई। छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का...

भिलाई के जांबाजों ने मलेशिया में गाड़ा झंडा: इंटरनेशनल...

भिलाई। छत्तीसगढ़ और विशेषकर भिलाई के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे...