भूकंप से भारी तबाही: 950 लोगों की मौत… 600 से ज्यादा घायल…मौत के आंकड़े और भी बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 950 लोगों की जान चली गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप से सर्वाधिक पक्तिका प्रांत में तबाही हुई है। वहां मलबे और बर्बाद घरों के दृश्य काफी भयावह नजर आते हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बख्तर’ ने मृतकों की संख्या के संबंध में जानकारी दी और बताया कि बचाव कर्मी हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में घायल लोगों को हेलीकॉप्टरों से काबूल ले जाया जा रहा है, ताकि उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया जा सके।

एजेंसी के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर कहा कि, “दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया, जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हुए। साथ ही कई घर नष्ट हो गए।”

उन्होंने कहा कि हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए तुरंत क्षेत्र में टीमें भेजें। बीबीसी ने अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के हवाले से कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 51 किमी की गहराई में स्थित था।

यह आपदा देश पर ऐसे समय में आई है, जब अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान के देश को अपने नियंत्रण में लेने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अफगानिस्तान से दूरी बना ली है। इस स्थिति के कारण 3.8 करोड़ की आबादी वाले देश में बचाव अभियान को अंजाम देना काफी जटिल होने की आशंका है।

इस बीच, पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद, लाहौर तथा पंजाब के अन्य हिस्सों और खैबर-पख्तूनख्वा के प्रांतों में भी 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान के कई हिस्सों में बीती रात 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...